बदायूं, अगस्त 26 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया और रंपुरा ऐनुद्दीन में मंगलवार को पागल कुत्ते ने दो लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को परिजनों ने बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मिश्रीपुर मुकईया निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र गणेश ने बताया कि वह मंगलवार को घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक पागल कुत्ता घर में घुस आया और उनके पैर में काट लिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें कुत्ते से बचाया। वहीं, रंपुरा ऐनुद्दीन निवासी सत्यवीर पुत्र आराम सिंह दोपहर में खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में पागल कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। उनकी चीख सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने कुत्ते को भगाया और घायल ...