बदायूं, सितम्बर 16 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जरीफनगर प्रकरण में एक दरोगा और चार सिपाहियों के निलंबन के बाद पुलिस कार्रवाई का दायरा बढ़ता दिख रहा है। सिपाही रॉबिन शर्मा को भी लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसका दबिश वाली घटना से कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी विभागीय कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

निलंबन के कारण सिपाही रॉबिन शर्मा पर ड्यूटी में लापरवाही, स्वतंत्रता और थाने की गोपनीयता भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। इसी आधार पर उसे लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि रॉबिन शर्मा की लाइन हाजिरी का दियोहरा शेखपुर में हुई दबिश की घटना से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद पुलिस महकमे में चर्चा है कि दबिश और उसके बाद हुए घटनाक्रम की जानकारी रॉबिन को भी थी। यह भी बताया जा रहा है ...