Badaun News: पांच किलो बारूद एक साथ फटता तो मचती भारी तबाही
बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। इस्लामनगर में गन हाउस से सटे गोदाम में मिला पांच किलो 380 ग्राम गंधक-पोटाश का मिश्रण बड़े खतरे की आशंका पैदा करता है। सवाल है कि अगर पूरी सामग्री एक साथ विस्फोट की चपेट में आती तो आसपास के लोगों और दुकानों को कितना नुकसान पहुंच सकता था। इसका वास्तविक आकलन जांच के बाद ही संभव है।
मिश्रण से संभावित खतरा गंधक-पोटाश के मिश्रण से बने कार्टेज में आग लगने या विस्फोट होने पर गर्म पदार्थ और उड़ते हुए टुकड़े आसपास मौजूद लोगों को घायल कर सकते हैं। विस्फोट की तीव्रता, गोदाम की बनावट और आसपास रखी सामग्री के आधार पर इमारतों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी रहता है। यदि आग दूसरी सामग्री तक फैलती तो हालात और बिगड़ सकते थे। लेकिन पांच किलो 380 ग्राम मिश्रण के एक साथ फटने पर कितनी दूरी तक असर होता या कितनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.