बदायूं, सितम्बर 13 -- Badaun News: जिले में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक लाखों की संख्या में जिले भर के अंदर बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। बुखार के मरीजों को सीएचसी-पीएचसी पर इंतजाम कराया गया है, लेकिन वहां पर सही से जांच न होने की वजह से अधिकांश मरीज रोजाना जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी लैब तक संख्या दोगुनी पार हो चुकी है। ओपीडी जहां सामान्य दिनों में आठ से नौ सौ तक रहती है, वहीं अब बुखार फैलने के बाद मरीजों की संख्या डेढ़ हजार पार हो चुकी है। इसी तरह से पैथोलॉजी लैब पर जहां दो सौ तक मरीज जांच के लिए आते थे, ऐसे में वहां अब पांच सौ तक की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रजिस्ट्रेशन करने वालों से लेकर सैंपल लेने वाले अतिरिक्त...