Badaun News: पहले झांकते नहीं, अब रात को भी नहीं छोड़ रहे गोशाला
बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: अभिगांव गोशाला प्रकरण में शासन, प्रशासन के सख्त रुख और विभागीय निदेशक के औचक निरीक्षण के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिस पशुचिकित्साधिकारी को पहले गोशालाओं की याद तक नहीं आती थी, वह अब दिन तो दिन, देर रात में भी गोशालाओं में दौड़ लगाते दिख रहे हैं। अभिगांव की घटना के बाद अधिकारियों में कार्रवाई का खौफ साफ नजर आ रहा है। हालात यह है कि जो जिम्मेदार पहले निरीक्षण के नाम पर केवल कागजी औपचारिकतायें पूरी करते थे, वह अब रात में भी गोशालाओं में व्यवस्थायें देख रहे हैं। निदेशक के जमीनी दौरे और उच्च अधिकारियों के कड़े तेवरों के बाद जिले के बाकी गोशाला जिम्मेदार बेहतर बनाने में लगे हैं। यह भी पढ़ें- कार्रवाई से पहले डायरेक्टर खुद देखने आये हकीकत स्थानीय गोसेवकों और ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.