बदायूं, अक्टूबर 1 -- Badaun News: कछला-शाहबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक ने पशु चिकित्सक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पशु चिकित्सक राजकुमार घायल हो गए। उन्होंने टक्कर मारने के बाद बाइक सवार तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। राजकुमार के अनुसार वह गुधनी गांव से बाइक से बिल्सी लौट रहे थे। गिरधरपुर के पास पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आरोप है कि हादसे के बाद बाइक सवार तीनों लोगों ने उनके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: पीआरवी के चालक को टक्कर मारने में केस वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार को अपनी गाड...