Badaun News: पशुशाला की दीवार काटकर दो दुधारू भैंस चोरी
बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव फतेहपुर में बीती रात बेखौफ चोर पशुशाला की दीवार काटकर तीन दुधारू भैंस में से दो चोरी कर ले गए। आहट होने पर ग्रामीणों के जागने और शोर मचाने पर चोर एक भैंस छोड़कर दूसरी को पिकअप में लादकर भाग गए। ग्रामीणों ने चोरों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी महेंद्र सिंह की पशुशाला में तीन दुधारू भैंस बंधी थीं। रात में चोरों ने पशुशाला का गेट बंद होने के कारण उसके बराबर की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दो भैंस खोलकर ले जाने लगे। इसी दौरान आहट होने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो चोरों ने एक भैंस छोड़ दी, जबकि दूसरी भैंस को पिकअप में लादकर ले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.