बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव सगराय में बीती रात अज्ञात चोर पशुशाला का ताला तोड़कर दो भैंस और दो पड़िया चोरी कर ले गए। सुबह पशुशाला से मवेशी गायब मिलने पर पशु स्वामी लोकपाल पुत्र नेतराम को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मवेशियों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद लोकपाल ने थाना मुजरिया पुलिस को तहरीर देकर चोरी गए मवेशियों की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...