बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: दातागंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला ग्राम पंचायत कुनिया रायपुर में आयोजित किया गया। मेला में पशुओं को उपचार दिया गया एवं पशुपालकों को विभिन्न योजनओं की जानकारी दी गयी। मेला का शुभारंभ भाजपा आईटी विभाग के जिला सह संयोजक एवं विधानसभा मीडिया प्रभारी देवेश तोमर ने ग्राम पंचायत प्रशासक पति श्यामवीर राठौर, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार के साथ गो माता की पूजा-अर्चना एवं गुड़ खिलाने के बाद फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि देवेश तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पशुपालकों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने पशुओं में होने वाली प्रमुख बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के बारे में बताया। पशु चिकित्सक डॉ. मयंक...