बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: पशुओं के लिए चारा लेने खेत की ओर गए किसान का शव बुधवार को गांव के पास नहर के पानी में पड़ा मिला। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कालाकूड़ा का है। गांव निवासी करीब 45 वर्षीय सत्यपाल चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाई दूसरे राज्य में काम करते हैं, जबकि सत्यपाल सबसे छोटे भाई राकेश के साथ रहते थे। सत्यपाल अविवाहित थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह वह पशुओं के लिए चारा लेने खेतों की ओर गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो भाई राकेश ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार को गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए तो गांव के पास से गुजर रही नहर के पानी मे...