बदायूं, नवम्बर 4 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। परचून की दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे युवकों का महिला दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने दुकान में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और दुकान में रखा सामान बिखेर दिया। इसके बाद दुकान में रखे 3700 रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर परिवार के लोगों से भी अभद्रता की गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला को पीटने का आरोपदुकान पर विवाद और मारपीट का आरोप बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरी निवासी मीना परचून की दुकान चलाती हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर की रात करीब 9:20 बजे वह दुकान पर मौजूद थीं। इसी दौरान कुछ युवक सामान खरीदने पहुंचे। सामान लेने के बाद युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोपियों ने दुकान में घ...