बदायूं, अगस्त 11 -- Badaun News: बदायूं। शहर के इंदिरा चौक के पास चर्चित अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद यूपी 112 पीआरवी पर तैनात होमगार्ड की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि मामूली पथरी के ऑपरेशन के नाम पर उनसे मोटी रकम ली गई। ऑपरेशन के बाद शरीर में सेप्टिक फैली जिसके बारे में बताने के बाद उनसे दोबारा मोटी रकम ली गई। दोबारा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। इस अस्पताल में इस महीने अब तक आपरेशन के दौरान तीसरी मौत है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मरीज की मौत के बाद शव रखकर प्रदर्शन, इलाज में लापरवाही का आरोप अलापुर थाना क्षेत्र के जगत गांव के रहने वाले 50 वर्षीय होमगार्ड जगदीश की तै...