बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: इस्लामनगर, संवाददाता। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने गांव के बाहर जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह स्कूल जा रहे छात्रों ने शव पेड़ से लटका देखा तो ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत भी की थी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गजरामपुर और पिनौनी गांव के बीच जंगल में गजरामपुर निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार पुत्र ननकू का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि रवि कुमार अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम के एक निजी...