बदायूं, जुलाई 9 -- Badaun News: बदायूं। पति के शराब पीने से मना करने पर हुये विवाद पर मायके जाने से नाराज पति ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मरने से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह गांव के एक युवक पर पत्नी को भड़काने का आरोप लगार है। करीब डेढ़ मिनट की वीडियो के बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में रहने वाले वाला पंकज 27 वर्ष पुत्र हरिप्रसाद म्याऊं गौतरा मार्ग पर ई रिक्शा चलाता था। यह भी पढ़ें- Badaun News: पत्नी से शराब पीने से किया मना, पति ने खाया विषाख्त, मौत वह शराब का आदी था। जिसको लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था। पति के शराब पीकर आने का पत्नी नीलम ने विरोध किया। ...