Badaun News: पत्नी को बुलाने की जिद पर पानी की टंकी पर चढ़ा सफाई कर्मी
बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: इस्लामनगर, संवाददाता। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नाराज युवक नगर पंचायत परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और पत्नी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और करीब चार घंटे तक उसे समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस ने सूझबूझ से योजना बनाई। पानी और खाना देने के बहाने एक व्यक्ति को टंकी पर भेजा गया, जिसने युवक को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर थाने भेज दिया। मामला इस्लामनगर नगर पंचायत परिसर का है। यहां नगर पंचायत में सफाईकर्मी के पद पर तैनात दीपक पुत्र रामदास मंगलवार दोपहर करीब 12:20 बजे अचानक परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा। सूचना मिलते ही इस्लामनगर थाना पुलिस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.