बदायूं, नवम्बर 27 -- Badaun News: बदायूं। रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में पड़वा बीतने के बाद कल्पवासियों ने वतन वापसी शुरू कर दी है। तंबुओं के शहर से श्रद्धालु अब अपना डेरा उखाड़ने लगे हैं। मंगलवार को मुख्य स्नान से पहले मेला ककोड़ा पहुंचे श्रद्धालु मुख्य स्नान के अगले दिन पड़वा के चलते मेले में रुके रहे थे। गुरूवार को पड़वा बीतने के बाद मेले से राउटियां उखड़ने लगी हैं। मेले में अब पहले से रौनक कम होने लगी है। हालांकि अभी भी बाजार पूरी तरह से सजा है तो श्रद्धालु वहां से जरूरी सामान की खरीदारी भी कर रहे हैं। गुरूवार को सुबह से ही जरूरी कामकाज वाले लोगों ने अपने-अपने अस्थाई आशियाने समेटने शुरू कर दिए। सुबह से ही मेला से अपने घरों की ओर श्रद्धालुओं के वापसी का सिलसिला शुरू हुआ तो मेले के कुछ हिस्सों में पहले जैसी रौनक नहीं रही। मेला मे...