Badaun News: पटेल प्रतिमा स्थल क्षतिग्रस्त, एनएचएआई के खिलाफ आक्रोश
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बदायूं। पटेल चौक स्थित लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल का चबूतरा और फर्श क्षतिग्रस्त किए जाने से भारतीय पटेल महासभा एवं कुर्मी समाज में आक्रोश फैल गया। समाज के पदाधिकारियों ने फोरलेन निर्माण करा रही कंपनी पर प्रतिमा हटाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिमा से छेड़छाड़ या उसे हटाने की कोशिश की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान प्रतिमा स्थल के चबूतरे और फर्श को क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिलने पर समाज के लोग नाराज हो गए। भारतीय पटेल महासभा के पदाधिकारियों ने निर्माण कंपनी के इंजीनियर मोहम्मद मुदस्सिर से फोन पर बात की। पदाधिकारियों के मुताबिक, इंजीनियर ने प्रतिमा हटाने की बात कही। इस दौरान कुलदीप पटेल, रवीश पटेल, नरेश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.