बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्थानीय खंड विकास कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। जिसमें पंचायत सहायकों की मानदेय वृद्धि एवं स्थायीकरण व अन्य मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में पंचायत सहायकों का मानदेय सचिवों के समकक्ष करने की चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत सहायक रहवर जमाल, मनोज कुमार, दीपक कुमार, यशपाल सिंह, अनुज कुमार व श्याम सिंह आदि मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...