बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। न्यू बिजली घर के 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर दोबारा डैमेज होने पर टीजीटू को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब इस मामले में विद्युत उपकेंद्र के जेई को भी हटाया गया है।

कार्यवाही जेई को विद्युत उपकेंद्र से हटाते हुए डिवीजन से अटैच किया है। ट्रांसफार्मर के दोबारा डैमेज होने की जांच में लापरवाही पर ये कार्रवाई की गई है। बीते दिनों न्यू नवादा विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इससे देहात के कुछ इलाकों के अलावा शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद लोची नगला, नई सराय आदि इलाकों के रहने वाले लोगों ने जाम लगाया और चार दिन तक प्रदर्शन किया था।

विद्युत संकट कई दिनों तक उनको विद्युत संकट का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विद्युत निगम ने गैर जनपद से नया ट्र...