बदायूं, अक्टूबर 15 -- Badaun News: न्याय पंचायत कुंवरपुर चांदन के तहत मालपुर ततैरा स्थित खेल मैदान में बुधवार को एक दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ न्याय पंचायत प्रभारी सुशील कुमार अत्री एवं पीटीआई देवेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी के बालक एवं बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय दियोहरा-शेखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मालपुर ततैरा की टीम दूसरे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- Bijnor News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने ...