बदायूं, सितम्बर 29 -- Badaun News: एसडीएम बिल्सी ने नूरपुर पिनौनी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गोशाला में करीब दर्जन भर गाय बीमार हालत में मिलीं। मौके पर गोशाला संचालक की अनुपस्थिति पर कार्रवाई करने को कहा। गोशाला के निरीक्षण के दौरान एसडीएम उस समय हैरान रह गए जब वहां करीब एक दर्जन गाएं बेहद बीमार और दयनीय हालत में मिलीं। बीमार पशुओं के लिए न तो समय पर इलाज की व्यवस्था थी और न ही उनके चारे-पानी का उचित प्रबंध दिख रहा था। एसडीएम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर सभी बीमार गायों का उपचार शुरू कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bahraich News: गौशाला में मिलीं कई अनियमितताएं, 10 गोवंश कम मिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...