बदायूं, अगस्त 23 -- Badaun News: बदायूं। मकान निर्माण के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों पर बुजुर्ग से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट के दौरान बुजुर्ग गिरकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने पिता-पुत्र और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के गरौलिया गांव का है। गांव निवासी नेकपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही रामवीर, उसका बेटा सत्यवीर और पत्नी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उनके पिता रामस्वरूप के साथ धक्का-मुक्की की। आरोप है कि धक्का लगने से उनके पिता जमीन पर ...