बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: करियामई में अज्ञात चोरों ने तीन किसानों के निजी नलकूपों से कीमती कॉपर केबल काटकर चोरी कर ली। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने धीरेंद्र यादव, श्रीपाल पाली और विनोद उपाध्याय के निजी नलकूपों को निशाना बनाया। सुबह जब किसान अपने-अपने नलकूपों पर पहुंचे तो केबल कटी हुई देख, उनके होश उड़ गए। किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। इधर गांधरौली के पंचायत भवन से इनवर्टर बैट्री चोरी कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...