बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: शहर में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में आने वाले निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही तो अस्पताल प्रबंधन और मृतका के परिजनों के बीच आपसी समझौते की बात चलने लगी। इसके बाद पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है। शाहजहांपुर जिले के थाना क्षेत्र कलान में आने वाले गांव दसिया की रहने वाली 27 वर्षीय रूपरानी पत्नी कुलदीप के पथरी थी। पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए वह बदायूं शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के एक अस्पताल में पहुंचे। यहां पर कुलदीप ने निजी अस्पताल प्रबंधन को बताया कि उनकी पत्नी के पेट में पथरी है। इसके बाद र...