बदायूं, जुलाई 4 -- Badaun News: बदायूं। शहर में दुकानों के आगे नाले में कचरा फेंकने वाले दुकानों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बरसात में जलभराव की समस्या बढ़ने पर नगर पालिका ने अब जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वालों को चिंहित करना शुरू कर दिया है। नगर पालिका ने फिलहाल 50 दुकानदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। नालों में कचरा फैलाने वालों से अब जुर्माना भी वसूला जाएगा। शहर में मानसून आते ही दो दिन लगातार बारिश हुई तो चोक नालों की वजह से शहर में चारों ओर जलभराव हो गया। जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी तो दुकानों और घरों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठेला वेंडरों से जुर्माना वसूलने का आदेश जलभराव की विकराल स्थिति को द...