Badaun News: नारा-ए-तकबीर, अल्लाह हू अकबर के नारों संग जुलूस ए मोहम्मदी
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: नारा-ए-तकबीर और अल्लाह हू अकबर की सदाओं के साथ जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी (जुलूस-ए-मोहम्मदी) बुधवार के लिये जिले भर में धूमधाम से निकाला गया। जुलूस का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया एवं खातिरदारी की। जुलूस-ए-मोहम्मदी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन (मिलाद-उन-नबी) के मौके पर शहर एवं देहात में निर्धारित रूट से निकाला गया। शहर के मिश्रित आबादी में जुलूस निकलने के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स साथ रहा। इसके साथ ही एसडीएम एवं सिटी मजिस्ट्रेट भी जुलूस पर निगरानी बनाये रहे। डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में सभी तहसील स्तरीय अधिकारी सर्तक रहे, जिसके चलते सभी स्थानों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। नये कपड़े बह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.