बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: कछला। मुख्य चौराहे पर आर्दश रामलीला कमेटी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह, नगर चेयरमैन जगदीश सिंह लोनिया ने फीता काटकर किया। इस दौरान विश्वमोहिनी स्वयंवर लीला, नारद मोह, रावण कुंभकर्ण, विभीषण सूर्पनखा जन्म लीला का मंचन किया गया। शैलेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कश्यप, लक्ष्मण केवट, चंदन, गोपाल, अमित श्रीवास्तव, रिंकू सूर्यवंशी, महेंद्र सिंह तोमर, करतार सिंह, पवन कुमार कश्यप मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...