Badaun News: नारद मोह की लीला से बेहटा गुसाईं में रामलीला शुरू
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में श्रीरामलीला एवं राय सती प्रबंध समिति की ओर से रामलीला मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती कांती देवी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद श्री लक्ष्मी आदर्श रामलीला रासलीला नाटक कला मंडल, ब्रजधाम मथुरा के कलाकारों ने भगवान गणेश की वंदना के साथ रामलीला मंचन की शुरुआत की। रात्रि में कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मनमोहक मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। रामलीला देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर जगदीश शर्मा, नवनीत पुरी, मनोहर पुरी, रामसेवक शाक्य, मुरारी शाक्य, कृष्णगोपाल गुप्ता, कैलाश पुरी, छोटेलाल, प्रदीप पुरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Badaun News: पिंडौल में नारद मोह प्रसंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.