बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। नाबालिग लड़की के पिता ने आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक और नाबालिग लड़की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले किसान ने बताया कि 30 सितंबर की सुबह वह और उसके परिवार के लोग जरूरी कार्य के चलते घर से बाहर गए थे। घर पर उसकी 17 वर्षीय लड़की अकेली थी। इसी बीच क्षेत्र के ही गांव जरारा निवासी सिंटू यादव पुत्र रमेश यादव उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग लड़की और उसको ले जाने वाले युवक की तलाश शुरू ...