बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर युवक खेते में ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग बदहवास हालत में घर पहुंची और उसने आपबीती सुनाई। बाद में परिजनों की तहरीर के पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 2 अक्टूबर की रात की है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपने चाचा के घर से वापस अपने घर लौट रही थी। वह अपने चाचा के घर अपने छोटे भाई से मिलने और फोन पर एक रिश्तेदार से बात करने गई थी। यह भी पढ़ें- Badaun News: नाबालिग लड़की को बहलाकर ले जाकर खेत में दुष्कर्मघटना का विवरण जब वह वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपी विजय (पुत्र दौलतराम), थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम करियामई का निवासी बताय...