बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बिसौली। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अंकित पुत्र विजय सिंह बेटी को अपने साथ ले गया। महिला ने बताया कि बाद में अंकित ने नाबालिग को अपने छोटे भाई गौरव के हवाले कर दिया। गौरव मुडिया सतासी, थाना वजीरगंज, तहसील बिसौली का रहने वाला है। बेटी को वापस मांगने पर आरोपियों के परिवार ने मना किया और महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...