बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद बुधवार शाम नवादा पुलिस चौकी तक पहुंच गया। चौकी में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। पुलिस की मौजूदगी में जमकर हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई, जिससे चौकी में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शहीद भगत सिंह (नवादा) पुलिस चौकी का है। सलारपुर निवासी शमशाद ने 13 जुलाई को गांव के ही वसीम, शरीफ, साजिद और मुख्तार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने तथा धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

घटनाक्रम का विवरण बुधवार...