बदायूं, सितम्बर 23 -- Badaun News: बदायूं/सालारपुर, संवाददाता। सब स्टेशन नवादा ओल्ड से पोषित टाउन प्रथम और टाउन सेकेंड, इंडस्ट्रीज एरिया सालारपुर समेत फीडर की 11 केवी लाइनों के अनुरक्षण कार्य के चलते चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत वितरण उपखंड नगरीय द्वितीय, कोतवाली, बदायूं के उपखंड अधिकारी सुमित कुमार साहू ने बताया, नवादा ओल्ड सब स्टेशन के क्षेत्र से जुड़े सलारपुर इंडस्ट्रीज एरिया, एवं बरेली रोड पर वीरेंद्र धिंगड़ा, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल के परिसर के ऊपर से टाउन प्रथम एवं टाउन सेकेंड, फीडर की 11 केवी लाइनें गुजर रही हैं। इन दोनों लाइनों को ऊंचा किया गया है। इसके साथ लाइन, पोल एवं क्रॉस आर्म आदि का कार्य भी कराया है। जिसके चलते आरिफपुर नवादा, खेड़ा खबुजुर्ग, खेड़ा नवादा, कल्याण नगर, शाहबाजपुर, लोहीयावाला, श्याम नगर आदि क्षे...