बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: बदायूं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह को शुक्रवार को ज्ञापन दिया। जिसमें नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुये मंदिर मार्गों एवं उनके आसपास स्थित मीट, मांस एवं मछली की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंदिरों में पर्याप्त पुलिस तैनाती की जाये। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाये, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें। मंदिर मार्गों पर फल, जूस एवं खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने स्पष्ट रूप से अपना नाम एवं पहचान प्रदर्शित करने की व्यवस्था लागू की जाये। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: नवरात्र में मांस बिक्री पर रोक की मांग,...