Badaun News: नर्सिंग होम में मना करने के बाद लगाया इंजेक्शन, महिला की मौत, हंगामा
बदायूं, नवम्बर 25 -- Badaun News: अलापुर, संवाददाता। कस्बे में संचालित कुछ नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीते दिनों अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि दूसरे स्थान पर संचालित नाजिया नर्सिंग होम में महज पैर के दर्द की दवा लेने गई महिला को परिजनों के मना करने के बाद भी इंजेक्शन लगा दिया गया। आरोप है कि गलत इंजेक्शन से मौत हो गई। मौत के बाद हंगामा हुआ तो खुद को डॉक्टर बताकर इंजेक्शन लगाने वाला स्टाफ के साथ भाग गया। मृतका के परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए काफी समय तक हंगामा किया। अलापुर कस्बे की रहने वालीं तहसीन बानो पत्नी मुहम्मद मियां घर में अचानक फिसलकर जमीन पर गिर गई थीं। इसके बाद उनके पैर में चोट लग गई। इसके बाद घर के अंदर ही म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.