बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। श्री प्राचीन रामलीला में तीसरे दिन भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। आकर्षक झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। जगह-जगह राम बारात का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: पिनारी रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण का हुआ संवादराम बारात में आकर्षक झांकियां राम बारात का शुभारंभ मोहल्ला ठकुरान से हुआ। रामलीला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर मिथलेश सिंह ने झांकियों की आरती उतारकर बारात रवाना की। बारात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत, शत्रुघ्न, राधा-कृष्ण और काली अखाड़ा सहित कई आकर्षक व स्वचालित झांकियां शामिल रहीं। कलाकारों ने करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। प्रमुख मार्गों से होती हुई बारात प्राचीन रामलीला रंगमंच परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी...