बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: दातागंज। नगर में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी। शोभायात्रा की शुरुआत भाजपा नेता विनय कुमार सिंह एवं दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने पूजा अर्चना कर करायी। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा दुर्गा देवी मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार,शुक्र बाजार, मोहल्ला बुध बाजार सहित अन्य नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। नगर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में काली अखाड़ा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ एवं कोतवाल ऋषि पाल सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: आदि कवि महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा चेयरमैन पति अनूप गुप्ता, अशोक वाल्मीकि, विजय कुमार...