बदायूं, नवम्बर 8 -- Badaun News: बदायूं/संभल। संभल में धनतेरस पर नई ट्रॉली खरीदकर घर लौट रहे बदायूं के युवक का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गया। हादसे में युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। अंधेरा होने के कारण काफी देर तक किसी को हादसे की जानकारी नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। हादसा धनारी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर गांव भागनगर के पास शुक्रवार मध्यरात्रि हुआ। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट निवासी सुमित दीक्षित शुक्रवार को धनतेरस पर बुलंदशहर जिले के अनूपशहर से नई ट्रॉली खरीदने गए थे। ट्रॉली खरीदने के बाद उन्होंने उसे ट्रैक्टर से जोड़ा और घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: झाड़ियों में पलटी ट्रैक्टर- ट्रॉली, बदायूं के ग्रामीण की नीचे दबकर मौत...