Badaun News: दो महीने से युवती लापता, छह नामजद
बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: उझानी। कोतवाली पुलिस ने दो माह से लापता चल रही युवती के मामले में छह लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। लापता युवती के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री गांव से अचानक लापता हो गई थी, जिसकी 19 जून को उझानी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान पता चला कि गांव के ही अजय पुत्र कुमार पाल, सुधीर पुत्र कुमार पाल, चंद्रावती पत्नी कुंवर पाल, कुंवर पाल पुत्र द्वारका प्रसाद तथा कासगंज के गुलाबी नगला निवासी बहनोई नीरज उनकी पुत्री के संपर्क में थे। इसके पुख्ता साक्ष्य मिलने पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.