Badaun News: दो पेटी फ्रूटी पाउच शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बदायूं, अक्टूबर 21 -- Badaun News: उसहैत। त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान उसहैत पुलिस ने मंगलवार शाम नखासा बाजार के पास से एक युवक को दो पेटी फ्रूटी पाउच शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नखासा बाजार के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो पेटी फ्रूटी पाउच शराब बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान अमित गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 11, उसहैत के रूप में की है। थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.