बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: बदायूं। जिले में साढ़े तीन साल व उससे ज्यादा समय से पदस्थ्य पांच डिप्टी कलक्टर के तबादले कर दिये गये। जिनमें दो एसडीएम व तीन न्यायिक मजिस्ट्रेट व सीओ चकबंदी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पांच डिप्टी कलक्ट्रर के तबादले के साथ ही पांच नये डिप्टी कलक्टर को बदायूं जिले में पदस्थापना दी गई है। जल्द ही नये डिप्टी कलक्टर पदभार संभालेंगे। इसके बाद ही उन्हें नये दायित्व डीएम अवनीश राय देंगे। शासन स्तर से बड़ी संख्या में पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए। तबादला सूची में एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह को मथुरा भेजा गया। वह लंबे समय से यहां तैनात थे। यह भी पढ़ें- चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला इसके साथ ही सहसवान के एसडीएम रिपुदमन सिंह यादव को सहायक नगर आयुक्त लखनऊ, न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राशि कृष्णा को लखीमपुर, न्य...