बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में जुड़े। जिले में बीआईएमटी और राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। बीआईएमटी में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं के मन में नये आइडिया आने चाहिए। खेल हमें जिंदगी की चुनौतियों से लड़ना सिखाते हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत। यह भी पढ़ें- खेलों से अनुशासन और टीम भावना का होता है विकास...