बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: कुंवरगांव। क्षेत्र के हसनपुर गांव के ग्राम देवता मंदिर परिसर में आयोजित देवी जागरण में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला। श्री अखण्ड शक्ति दुर्गा जागरण मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भजन गायकों की प्रस्तुतियों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में बरेली की लता ठाकुर, दिल्ली की शिल्पी चौहान और पीलीभीत की सोनी शर्मा ने देवी भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं, हरदोई के अमन सांवरिया ग्रुप ने विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कीं। वजीरगंज की टिंकू मिश्रा जागरण पार्टी के कलाकारों ने भी भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बनाया।कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र मिश्रा टिंकू ने किया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: भजनों और सुंदर झांकियों से भक्तिमय हुई जागरण की रात आयोजन समिति के अध...