बदायूं, नवम्बर 25 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। गांव में दूध खरीदने की रंजिश में एक दूधिया को रास्ते में रोककर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शोर सुनकर राहगीरों के पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग निकले। घायल को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भेजा गया।

दूध खरीदने को लेकर रंजिश सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी नौशाद पुत्र मुशर्रफ हुसैन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका भाई बदरुल सलाम मुडारी सिधारपुर गांव से दूध खरीदकर शहर में घर-घर बेचता है। इसी गांव का प्रमोद कुमार यादव पुत्र नन्हे भी दूध खरीदता है। इसी बात को लेकर प्रमोद उनके भाई से रंजिश मानने लगा था। घटना से सात-आठ दिन पहले प्रमोद ने बदरुल सलाम को धमकी दी थी कि गांव में दूध खरीदना बंद नहीं किया तो जान से मार देगा। इसके बावजूद उनका भाई...