Badaun News: दुकान लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा
बदायूं, जुलाई 18 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। दुकान लगाने को लेकर बीते दिनों दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और लाठी-डंडे चले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन का है। कस्बा निवासी युसुफ अंसारी पुत्र यूनिस अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दुकान लगाने को लेकर गांव के अरसद पुत्र अरस्तु, अजर पुत्र अरस्तु, महजर पुत्र मुनाजिर तथा मुनाजिर पुत्र जाकिर हुसैन से विवाद हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता यूनिस अंसारी, मां राशिदा बेगम और भाई शोएब के साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। घटना के दौरान लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.