बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: सुरैनी गांव में पांच वर्षीय मासूम की करंट लगने से हुई मौत से पहले भी एक युवक की जान जा चुकी थी। 19 अगस्त को कुट्टी काटने वाली मशीन का तार लगाते समय करंट की चपेट में आए युवक की हालत गंभीर हो गई थी। कई अस्पतालों में इलाज के बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई थी। हादसा 19 अगस्त को सुरैनी गांव में हुआ था। गांव निवासी पूरन प्रकाश, वर्ष 25, पुत्र राजेंद्र घर के सामने बने घेर में कुट्टी काटने वाली मशीन का तार लगा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए थे और गंभीर रूप से झुलस गए थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: घर की दीवार में उतरा करंट, पांच वर्षीय मासूम की मौत हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए चंदौसी के अस्पताल लेकर गए थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें बहजोई, संभल और मुरादाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया था...