Badaun News: दीप सजाओ प्रतियोगिता में शगुन प्रथम
बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बिल्सी। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडोल के प्रांगण में मंगलवार को दीपावली के उपलक्ष्य में दीप सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक ढंग से दीप सजाकर अपनी कला का परिचय दिया। प्रतियोगिता में शगुन ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय और लवली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव, अंशु चौधरी, रचना गुप्ता, राम प्रताप सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.