बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: दहगवां। ब्लॉक क्षेत्र के गांव दियोहरा शेखपुर में मंगलवार को धार्मिक आयोजन के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर तीन बजे गांव के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शुरू हुई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए, जबकि श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़े। कलश यात्रा गांव की गलियों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। डीजे पर बजते भजनों और धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...