Badaun News: दातागंज से हटाकर राहुल को सीओ सिटी की कमान
बदायूं, जुलाई 8 -- Badaun News: बदायूं। रजनीश उपाध्याय के कासगंज तबादले के बाद से खाली चल रही सीओ सिटी की कुर्सी पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने दातागंज के सीओ राहुल पाण्डेय को बैठाया। राहुल को दातागंज के सीओ पद से हटाते हुये उन्हें शहर में तैनाती दी। तबादला होकर आये अशेषनाथ सिंह को दातागंज सर्किल का नया सीओ बनाया। कुछ दिन पहले सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय का तबादला कासगंज जिले में हो गया था। रजनीश उपाध्याय सीओ क्राइम का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे, जिसके बाद से सीओ सिटी का पद रिक्त चल रहा था। एसएसपी अंकिता शर्मा ने राहुल पाण्डेय को दातागंज से हटाते हुये उन्हें सीओ सिटी की कमान सौंपी। राहुल पाण्डेय तेजतर्रार सीओ माने जाते हैं। राहुल पाण्डेय को लगभग चार माह पहले ही केके तिवारी के स्थान पर सीओ दातागंज का चार्ज दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.