बदायूं, सितम्बर 6 -- Badaun News: विधायक राजीव कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव कुंडरा मझरा में 827, ग्राम पट्टी विजा में 150, ग्राम पूरन भेड़ा में 100, लालपुर खादर में 310 पीड़ित परिवारों समेत कुल 1,387 परिवारों को राहत एवं सहायता किट वितरित की। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन परिस्थिति में क्षेत्र का कोई भी परिवार खुद को असहाय व अकेला न समझे। भाजपा सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर नागरिक के सुख-दुख में मजबूती से खड़ी है। बिना किसी भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रभावित व्यक्ति तक त्वरित मदद पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांवों में शुद्ध पेयजल, संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिये नियमित दवाइयों के छिड़काव एवं मवेशियों के चारे की समुचित व्यवस्था के संबंधित अधिकारियों को निर्देश...